Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur दसवीं की परीक्षा में एसएवी स्कूल के छात्रों का परचम 

दसवीं की परीक्षा में एसएवी स्कूल के छात्रों का परचम 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के विद्यार्थियों का दसवीं की परीक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा। जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने बताया कि हमारे 56 छात्रों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किए। इन्हीं में से हमारे स्कूल की होनहार छात्रा राधवी झा 96.6% अंक लेकर पंजाब मेरिट में 17वें स्थान पर रही।

Advertisements

प्रधान जीवन जैन ने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए सारे विद्यार्थी और अध्यापक बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों ने उन्हें सफलता दिलाई है। सभी मैनेजमेंट सदस्यों को गर्वित किया है। जैन शिक्षण निधि के सेक्रेटरी मानिक जैन, कोषाध्यक्ष साहिल जैन, अशोक जैन, स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी और उन्हें भविष्य में बड़ी सफलताओं के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here