Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब सेंट्रल के मनदीप सिंह प्रधान और नरेश कुमार सचिव नियुक्त

रोटरी क्लब सेंट्रल के मनदीप सिंह प्रधान और नरेश कुमार सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साबा ने प्रेस के नाम बयान जारी करते हुए बताया कि रोटरी क्लब की एक विशेष बैठक क्लब के प्रधान राजन कुमार सैनी व सचिव हर्षविंदर सिंह की अध्यक्षता में होटल फाइन-डाइनिंग होशियारपुर में हुई। जिसमें क्लब के सदस्यों को सचिव हर्षविंदर सिंह ने किए गए समाज भलाई के कार्यों से अवगत कराया। वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए नए प्रधान मनदीप सिंह और सचिव नरेश कुमार हांडा को बधाई दी गई और क्लब के सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

Advertisements

क्लब के नए सदस्यों कमलजीत सिंह और कुलवंत सिंह ढक्कोवाल की क्लब के सदस्यों के साथ जान-पहचान करवाई गई और क्लब ज्वाइन करने पर उनका सम्मान किया गया। जरनैल सिंह धीर, क्लब मेंबरशिप चेयरमैन ने बताया कि जुलाई तक क्लब के सदस्यों की संख्या 20 के करीब हो जाएगी। सीनियर सदस्य भूपिंदर कुमार और नरेश कुमार साबा ने भी अपने विचार पेश किए। इस मौके पर विजय कुमार बस्सी पुरानी, नरेश कुमार हांडा, कुलदीप सिंह पत्ती, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह ढक्कोवाल, राजन कुमार सैनी, हर्षविंदर सिंह, सनमप्रीत सिंह, जरनैल सिंह धीर, अमनदीप सिंह, विश्व बंधु भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here