
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर विकास समिति के सीनियर उपप्रधान अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कोतवाली बाजार की टूटी सडक़ पर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने समस्त दुकानदारों के साथ मिलकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 4 माह से इस सडक़ में पाईप लगाने के नाम पर इसे उखाड़ा गया है लेकिन, 4 माह बीत जाने के बाद भी सडक़ का न बन ना चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि बेशक अब इस सडक़ को बनाने का काम शुरू किए जाने का दिखावा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2 माह पहले ही पाइप डालने का काम खतम हो चुका है और प्रशासन पता नहीं किस बात की एनओसी चाहता है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के टूटे होने के कारण समस्त दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है तथा सारा दिन उड़ती धूल मिट्टी के कारण सांस लेना भी दुभर हो गया है और कई लोग बिना मिट्टी के कारण बीमार हो गए हैं। दूसरी तरफ शहर की पूरी ठीक-ठाक सडक़ों को उखाडक़र दोबारा बनाया जा रहा है लेकिन सबसे अधिक आवाजाही वाले इस बाजार को अनदेखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हैप्पी सूद ने प्रशासन से इसे जल्द बनाने की मांग की। इस अवसर पर ओमप्रकाश जखू, डा. ब्रज भूषण सूद, गुलशन बत्रा, जतनेश मक्कड़, प्रिंस सेठी, विजय गोगिया, नितिन अग्रवाल, हैप्पी, बिल्लू, वरूण, सन्नी, गोल्डी, लक्की, रिशव भांवरी, विजय मरवाहा, विक्की भी मौजूद थे।











