Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सीबीएसई एफिलेटिड स्कूलों को 10 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने के लिए...

सीबीएसई एफिलेटिड स्कूलों को 10 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने के लिए स्कूल खोलने की आज्ञा

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)। जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से प्राप्त पत्र को मुख्य रखते हुए जिले में सी.बी.एस.ई से एफिलेटिड स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं करवाने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने की आज्ञा दे दी है।

Advertisements

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए जिले में 10 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाया गया है, इसके अलावा जिले के समूह शैक्षणिक संस्थाओं को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से पत्र लिखकर उनके ध्यान में लाया गया है कि सी.बी.एस.ई एफिलेटिड स्कूलों में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं हो रही हैं। इस लिए उक्त परीक्षाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले में पै्रक्टिकल की परीक्षाओं के मद्देनजर 10 अप्रैल तक संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं को स्कूल बंद करने संबंधी जारी आदेशों से छूट प्रदान की जाती है।

अपनीत रियात ने बताया कि यह छूट संबंधित विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पेपरों वाले दिन पेपरों में अपीयर होने व स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा कंडक्ट करवाने के लिए दी गई है। सभी स्कूल प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट, शैड्यूल स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले करने के पाबंद होंगे।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपलों को यह भी हिदायत की जाती है कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 से संबंधित केंद्र, राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए व सामाजिक दूरी व सैनेटाइजेशन आदि का उचित प्रबंध अपने स्तर पर करना यकीनी बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here