Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पार्षद हुंदल ने वार्ड में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु मोहल्ले में लगवाए...

पार्षद हुंदल ने वार्ड में दुर्घटनाओं से बचाव हेतु मोहल्ले में लगवाए डायामीटर वाइड एंगल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नं 27 में पार्षद गुरमीत कौर हुंदल ने वार्ड में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंधे मोड़ों पर डायामीटर वाइड एंगल लगवाए। इस संबंधी जानकारी देतेे हुए कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने बताया कि मोहल्ले में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए डायामीटर वाइड एंगल लगवाए गए है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में कुछ ऐसी गलिया है जिसमें आगे की तरफ से आने वाले वाहनों का कई बार पता ही नहीं चलता और छोटे-बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं।

Advertisements

इस मौके पर मोहल्ला निवासियों ने पार्षद हुंदल का इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधान अमरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, जगमोहन, जतिंदर यादव, रजेश कुमार, सोमनाथ, देवराज व अन्य मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here