Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur डा. जतिंदर कुमार ने गांव सलेमपुर में चल रहे विकास कार्यों का...

डा. जतिंदर कुमार ने गांव सलेमपुर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

होशियारपुर/चब्बेवाल। कोशिश संस्था के को-चेयरमैन डा. जतिंदर कुमार ने गांव सलेमपुर का दौरा किया और गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हलका चब्बेवाल के गांवों की तरक्की ही उनकी तरक्की है।

Advertisements

इसलिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए कहा। डा. जतिंदर ने बताया कि पंजाब सरकार हमेशा ही जन भलाई के कार्यों को पहल देती है। इसके लिए वह पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने गांव निवासियों को कहा कि अगर उन्हें कोई और परेशानी है तो वह उस संबंधी उन्हें जानकारी दें ताकि उसे दूर करवाकर सहूलियत प्रदान की जा सके।

गौरतलब है कि गांव सलेमपुर को लगभग  50  लाख रुपये की ग्रांट मिली है, जिससे गांव की गलियों-नालियों को पक्का करवाया जा रहा है तथा गांव के और विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पंच मेजर सिंह, पंच जसपाल सिंह, पंच लाडी, पंच जसविंदर कौर, पंच हरजिंदर कुमार, जगदीश सिंह, चरनजीत चन्नी, रछपाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here