
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना की वैश्विक महामारी में हमें देश के चिकित्सा अनुसंधान को समर्पित उन वैज्ञानिकों का धन्यवाद करना चाहिए जिन्होंने देश को इस विभीषिका से बचने हेतु टीका तैयार करके देश को इस महामारी से बचने में अपना अभूतपूर्व योगदान डाला है। भाजपा जिला महामंत्री एवं पूर्व पार्षद मीनू सेठी ने ये शब्द फ़तेहगढ़ में शिव मंदिर में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान कहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भई मोदी के नेतृत्व में भारत कोरोना को हराने में सक्षम है।आज सिवल अस्पताल के मार्गदर्शन में सदाशिव सहाय मंदिर फ़तेहगढ़ की प्रबंधक कमिटी के सहयोग से एक टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 45 वर्ष से ऊपर की आयु के और फ़ील्ड वर्क करने वाले लगभग 135 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगवाया गया।सेवा ही संगठन अभियान के ज़िला संयोजक सुरेश भाटिया जी ने कहा की भारत सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त टीका लगाने की सुविधा का सभी को लाभ उठाना चाहिए। विशेष रूप से उपस्थित होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्षण सूद ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता के कोविड से बचाव के प्रति समर्पित है और जन जन तक कोविड से बचाव का टीका पहुँचना सरकार का लक्ष्य है।ज़िला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भारत का टीकाकरण विश्व का सबसे बड़ा अभियान है और इसका हिस्सा बनकर हमें गौरवांवित महसूस करना चाहिए।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डाक्टर बिंदुसार शुक्ला, पार्षद गुरप्रीत कौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी, हरदोखनपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गैंद, कमल वर्मा उपस्थित हुए और उन्होंने निवासियों के साथ टीकाकरण के लाभ साँझे किये। इलाक़ा निवासियों ब्रिज मोहन सैनी, कुलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, राज कुमार पम्मी, समीर कपूर, हरविंदर काका, प्रदीप कलिया, पंडित जीवन शर्मा, चंचला देवी, किरण सैनी, रक्षा शर्मा ने मीनू सेठी और सिवल सर्जन एवं सिवल अस्पताल के स्टाफ़ का ये कल्याणकारी कदम उठने के लिए धन्यवाद किया। मीनू सेठी ने इलाक़ा और नगरवासियों से कहा की जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है उन्हें जल्दी से स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीका लगवाना चाहिए।












