श्री ब्राह्मण सभा एकता नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से एकता नगर, भगवान परशुराम भवन में प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्री परशुराम जयंती और संक्रांति के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना हेतु हवन करवाया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान पंडित सुनील कालिया और ममता कालिया ने सपरिवार हवन में आहुति डाली। इस दौरान पंडित गुरुदेव प्रसाद ने मंत्रोच्चारण किया।

Advertisements

इस मौके पर पंडित गुरदेव ने बताया कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णुजी के छठें अवतार थे और इनके पिता ऋषि जमदग्नि जी और माता रेणुका जी थीं। पंडित गुरुदेव प्रसाद ने बताया कि श्री हनुमान जी की तरह भगवान परशुराम जी को भी चिरंजीव होने का आशीर्वाद प्राप्त है, अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम जी की शक्ति भी अक्षय थी और भगवान परशुराम जी भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त अवतार भी माने जाते हैं। इस दिन दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और हम जो पूजा पाठ करते हैं उसका अक्षय फल प्राप्त होता है।

इस मौके पर संरक्षक पं. हरीश ऐरी, ओंकार नाथ शर्मा, सुरेश तिवारी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, रमेश भारद्वाज, कमलेश शर्मा, गौरव ऐरी, सुरेश चंद्र कपाटिया, निपुण शर्मा, अनुराग कालिया, जितेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, अश्विनी शर्मा छोटा, निपुण शर्मा, अजय कालिया, अशोक शर्मा, सोनू जोशी, नितिन शर्मा, विजय मोदगिल, शशि कमल भारद्वाज और लेडीस विंग की प्रधान सुप्रिया ऐरी, कृष्णा कालिया, मंजू कालिया, कृष्णा ऐरी, ज्योति कालिया आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here