
संसद में मुद्दों से पीछे हट , बिना वजह अवरोह पैदा कर कंगे्रस देश को पीछे ले जाना चाहती है। राज्य सभा सांसद श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 60 साल में पहली बार देश में उन्नति का रास्ता पकड़ा है अब संसद ने केवल अपनी नाममात्र हाजरी दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस हो हल्ला कर रही है ।

उपरोकत शब्द राज्य सभा सांसद श्री अविनाश राय खन्ना ने संसदीय कार्यालय में आयोजित बैठक को स बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर भाजपा के कार्यकताओं को स बोधित करते हुए सांसद श्री खन्ना ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जो नुकसान कांग्रेस इस देश का कर रही है, उससे लोगों को अवगत करवायें । इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि लोगों को सहूलतें उपलब्ध करवाने के लिए केन्द्र सरकार ने सैकडों योजनाएं बनाई है, उन्होने अधिकारियों को अपील की कि इन योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ जरुरतमंद लोगों को मिले, इसके लिए जी – जान से कार्य करें। इस मौके पर राज्य सभा सांसद श्री अविनाश राय खन्ना के राजनीतिक सचिव संजीव तलवाड, हरभजन सिंह मटृी, तरुण आरोडा, रमाकांत,रमित कैहड, अशोक सबरवाल,रिंपा शर्मा, रमन मितल, सुभाष, अमीर चन्द,संजीव ,दीपक और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।












