समाजिक संघर्ष पार्टी की ओर से किसान मोर्चे द्वारा 26 मई को अर्थी फूंक मुजाहरे का भरपूर समर्थन: हीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की ओर से संयुक्त किसान मोर्चें द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से खेतीबाड़ी विरोधी काले कानूनो को रद्ध करवाने के लिए 26 मई को मोदी सरकार का अर्थी फूंक मुजाहरे का भरपूर समर्थन किया जाता है। पार्टी के प्रदेश प्रधान मास्टर महिन्द्र सिंह हीर, इंजीनियर किशोर गुरू (रिटायर्ड एस.डी.ओ.), अमर सिंह बरनाला, हरचंद जक्खवाली, हरविन्द्र सिंह, प्रिंस प्रदेश प्रधान यूथ विंग के एक संयुक्त ब्यान में कहा कि समाजिक संघर्ष पाटी पहले से ही भाजपा की नीतियों के विरोधी है क्योंकि वो देश में 85 प्रतिशत अनुसूचित जाति $ कबीले $ पिछड़े वर्ग, धार्मिक कम वर्ग तथा किसानों के तथा मज़दूरों को संविधान में मिले हकों को समाप्त कर रही है। श्री हीर ने कहा कि खेतीबाड़ी के तीनों काले कानून रद्ध करवाने के लिए समूह देशभर के किसान मज़दूर 6 महीने से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पर भाजपा की मोदी सरकार ने आज तक किसान जत्थेबन्दियों के साथ साकारात्मक बातचीत नहीं कि जबकि देश क प्रधानमन्त्री श्री नरिन्द्र मोदी ने किसान जत्थेबन्दियों के साथ उनकी मुश्किलों के समाधान के लिए कोई बात नही की।

Advertisements

श्री हीर ने कहा कि श्री मोदी 1925 से बनी आर.एस.एस. के ऐजंडे पर काम कर रहे हैं जोकि देश में 85 प्रतिशत लोगों के हकों को समाप्त करके उनको 15 प्रतिशत सरमायेदार के गुलाम बनाने की फिराक में हैं। जिसको यह भारी संख्या वाले किसान$मज़दूर वर्ग कभी भी बर्दाशत नहीं करेंगे। पार्टी के प्रवक्ता सुखविन्द ने प्रैस को जानकारी दी कि प्रदेश के प्रधान मास्टर नरिन्द्र सिंह हीर ने आज तक मुजाहरे में पूरी तैयारी के साथ बुलाते हुये गांवों/कस्बों/शहरों में किसानों तथा मज़दूरों को संयुक्त तौर अर्थी फूंक मुजाहरे करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here