निपुण शर्मा की अध्यक्षता में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी भाजपा: सोम प्रकाश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: संदीप डोगरा/जतिंदर प्रिंस। जिला भाजपा होशियारपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला भाजपा प्रभारी विनोद शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने रस्मी तौर पर नव नियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नवनियुक्त निपुण शर्मा ने कुर्सी पर बैठने से पहले जन संग पार्टी के पुराने नेता रहे श्री चत्रुभुज जोशी को कुर्सी पर बैठाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते कहा कि पद से बड़े कार्यकर्ता होता है सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष बने है जो मिलकर काम करेंगे।

Advertisements

अविनाश राय खन्ना, तीक्षण सूद, प्रभारी विनोद शर्मा ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ने कहा कि निपुुण शर्मा मेहनती व जुझारू कार्यकर्ता जिन्होंने इतनी छोटी आयु में यह मुकाम हासिल किया है। पार्टी नेतृत्व ने इनकी पार्टी के प्रति लगन व मेहनती को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी है। उम्मीद है कि वह पार्टी नेतृत्व की आशाओं पर खरे उतरेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि निपुण शर्मा ने पार्षद बनकर पार्टी और लोगों की सेवा की है और इनका परिवार एमरजेंसी के समय से ही कुर्बानिया देता आया है परिवार से मिले संस्कार और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन से निपुण शर्मा पार्टी को सीखर तक लेकर जाएंगे तथा हम सबकी उनसे यही उम्मीद है।

इस मौके पर विनोद परमार, सुरेश भाटिया बिट्टू, कृष्ण अरोड़ा, सतीश बावा, अश्विनी गैंद, सुधीर शर्मा, निपुण शर्मा, अमरजीत सिंह लाडी, अशोक शोकी, कुलवंत कौर, राकेश सूद, मीनू सेठी, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, संजू अरोड़ा, सुरिंदर कुमार पोनी, रणजीत सिंह राणा, जिंदू सैनी, चिट्टू हंस, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, अजय चोपड़ा, चंद्र शेखर तिवारी, संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, जगमोहन नरूला, तरुण अरोड़ा, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, सुनील सैनी, संजीव कौशल, अमित खुल्लर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here