Friday, October 30, 2026
Home Punjab जल सप्लाई के ठेका वर्कर 31 मई को करेंगे खजाना दफ्तर के...

जल सप्लाई के ठेका वर्कर 31 मई को करेंगे खजाना दफ्तर के घटिया रवैये खिलाफ परिवारों व बच्चों समेत रोष प्रदर्शन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। शुक्रवार को जल सप्लाई व सैनिटेशन वर्कर यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की ओर से जिला प्रधान दर्शवीर सिंह राणा तथा जिला जनरल स्क्त्र कुलदीप सिंह राणा ने प्रेस ब्यान जारी करते हुए बताया कि जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग में काम करते ठेका वर्करों को आज दो महीने बीत जाने के बावजूद भी वेतन नसीब नहीं हुआ जिस कारण जिला खजाना दफ्तर की ओर से वर्करों के वेतन के बिलों को अपने स्वार्थ कारण रोककर रखा गया है। एक तरफ समूह ठेका वर्कर दिन-रात इस कोविड-19 की भयानक महांमारी में निगुने वेतन और अपनी ड्यूटी तनदेही के साथ निभा रहे हैं लेकिन इस तरह के घटिया अफसरों के कारण ठेका वर्करों के घरों के चूहले ठंडे हो गए हैं क्योंकि दो महीने बीत जाने पर समूह वर्कर वेतन को तरस गए हैं।

Advertisements

वर्करों को अपने परिवार का पालन-पोषण करना भी मुशकिल हो गया है जिसका सीधा कारण जिला खजाना दफ्तर होशियारपुर की घटिया कारगुजारी है। इस लिए दुखी होकर वर्करों के भविष्य को देखते हुए जत्थेबंदी ने फैसला किया है 31 मई को समूह ठेका वर्कर अपने परिवारों तथा बच्चों समेत जिला खजाना दफ्तर होशियारपुर के आगे मजबूरन धरना लगाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी इस दफ्तर के अधिकारियों की होगी। इस मौके मनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह खख, रमण सिअनि, कमलजीत सिंह, महिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, मंदीप सिंह, अशोक कुमार, रंजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here