आन्दोलन को फेल करने के लिए गिरी हुई हरकतें कर रही मोदी सरकार: संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतैहरी रोड, रिलायन्स शोरूम के धरने को 266 दिन हो गये हैं। पर केन्द्र सरकार ने भी किसानों के संघर्ष को नाकामयाब करने की जिद्द ठानी हुई है। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के जि़ला प्रधान सरदार हरबंस सिंह संघा तथा धरना कमेटी के प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने जानकारी देते हुये बताया कि एन.सी.पी. नेता शरद पवार जैसे नेता भी मोदी की बोली बोलने के लिए मजबूर हैं। मोदी सरकार किसानों के इस आन्दोलन को फेल करने के लिए गिरी हुई हरकतें कर रही है। इसकी ताजा मिसाल, एन.सी.पी. प्रधान शरद पवार अपने बेटे को ई.डी. के शिंकजे से बचाने के लिए तीन काले कानूनों को सही बता रहे हैं तथा किसानों को कानूनों में संशोधन करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।  

Advertisements

प्रधान हरबंस सिंह संघा ने यह भी जानकारी दी कि किसानों के छोटे बच्चे भी मोदी की चालों को समझ गये हैं कि यह कानून बड़े-बड़े कार्पोरेटों के फायदे के लिए बने हैं। सरदार संघा ने सभी किसानों से निवेदन किया कि अगर भाजपा का कोई भी नेता किसी भी गांव में कोई मीटिंग या किसी अन्य उद्देश्य के साथ आता है। तो उसका काले झंडो के साथ स्वागत किया जाये तथा पूरा विरोध करके गांव से बाहर निकाला जाये। इस अवसर पर सुखपाल सिंह काहरी, मंगत सिंह, अशोक कुमार शर्मा पट्टी, ज्ञान सिंह भलेठू, किशन सिंह गगनौली, मनजीत सिंह फतेहगढ़, दलवीर सिंह काहरी, बलबीर सिंह हुकड़ां, शाम सिंह मोना कलां, कश्मीरा सिंह हरगढ़ तथा हरदयाल सिंह भरत ने भी अपने विचार पेश किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here