Wednesday, October 21, 2026
Home National स्कूलों को आरटीआई से बाहर नहीं किया तो एसोसिएशन करेगी आंदोलन: तिवारी

स्कूलों को आरटीआई से बाहर नहीं किया तो एसोसिएशन करेगी आंदोलन: तिवारी

बलरामपुर॥ उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई द्वारा तुलसीपुर मिल चुंगी नाका स्थित संचालित कैंब्रिज विद्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित गयी।कैम्ब्रिज स्कूल प्रबंधक अफरोज खान ने सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए स्कूलों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisements

बैठक मैं संयोजक डॉ अविनाश पांडे एवं अध्यक्ष डॉक्टर एमपी तिवारी ने कहा कि आज जिस तरीके से निजी स्कूलों पर सरकार आए दिन फरमान पर फरमान जारी कर रही है उससे यही प्रतीत होता है कि स्कूलों की समस्याएं सरकार के लिए मायने नहीं रखती लगातार समस्याओं को नजरअंदाज करना जानबूझकर निजी स्कूलों के संचालकों के साथ शिक्षक कर्मचारियों को परेशान करना है संरक्षक डॉ निधि शर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पी यादव विनोद सिंह कलहंस ने कहा की एक बार संघ प्रति मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत करा दें इसके लिए आगामी 24 जुलाई को गोरख पीठ में गुरु पूर्णिमा पर्व पर आ रहे मुख्यमंत्री से मिल कर स्कूलों को खोलने की बात कही है एसोसिएशन के असलम शेर खान अंसार अहमद रीता चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि अब स्कूल नहीं खुला तो प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक भुखमरी से मर जाएंगे सरकार यह ध्यान नहीं दे रही है तो अब संघ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर पम्मी पांडे रमेश चंद्र त्रिपाठी अफरोज अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि स्कूलों की समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं माल बाजार सभी खोल दिए गए हैं ऐसे में स्कूलों को बंद रखना निश्चित तौर पर प्रबंधक प्रधानाचार्य शिक्षक कर्मचारियों के जीवका के साथ खिलवाड़ करना है एसोसिएशन के वीर गौरव सिंह डॉ डीपी सिंह सैफ अली खान ने 28 जुलाई के बाद स्कूल ना खुलने पर बनती से धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन एवं आमरण अनशन तक करने की चेतावनी दी है एसोसिएशन के आशीष वेक्टर मनजीत सिंह अक्षत पांडे ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती क्यों स्कूल खोलने की रणनीति पर जोर दिया है।

इस दौरान मंगल देव गुरु दत्त पांडे देवांश मिश्रा कमलेश मिश्रा मैं संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ सरकार सभी तरह से लाभ डाउन हटा दिया है वहीं दूसरी तरफ स्कूलों को बंद रखें बच्चों की शिक्षा को प्रभावित कर रखा है देश के अन्य कई प्रदेश में स्कूल खोल दिए गए हैं ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी स्कूल खोला जाना बच्चों एवं अभिभावकों के हित में होगा कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने की अनुमति मुख्यमंत्री द्वारा दी जाए इसी समस्या को लेकर जल्द ही प्रतिनिध मंडल गोरख पीठ में गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और उनके स्कूलों को खोलने सहित समस्याओं और बच्चों की बुनियादी शिक्षा के संबंध में आ रही दिक्कतों को भी अवगत कराया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here