मुम्बई बनता जा रहा है होशियारपुर: बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर होशियारपुर मुम्बई बनता जा रहा है, यहां पर गुंडातत्व कानून व्यवस्था को ताक पर रख कर  खुद इंसाफ कर रहे हैं जो कि सत्ताधारीयों के आर्शीवाद से हो रहा है। हैरानी है कि कैबिनेट मंत्री होशियारपुर के होने के बावजूद उनकी पार्टी ही शहर में हिंसा फैला रही है। यह विचार जिला संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने प्रगट किए। उन्होने कहा कि शहर में चोरियों का होना आम बात हो गई है, दिन दिहाड़े मोटर साईकल चोरी हो रहे हैं। बल प्रयोग से तोड़ फोड़ हो रही है, शहर में दहशत का माहौल है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सत्तापक्ष के दबाब में पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं और पुलिस लाचार नज़र आ रही है। बस स्टैंड शहर की नाक है और शहर की नाक के नीचे ही गुडागर्दी हो रही है।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही इंसाफ नहीं दिला सकते तो शहरवासियों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं। उन्होने कहा कि शहर वासियों को दहशत के साये में जीने को मज़बूर किया जा रहा है, जिसे शहर वासी बर्दाशत नहीं करेंगे। मंत्री साहिब अपना विश्वास खो चुके हैं। संघर्ष कमेटी मांग करती है कि उन्हे तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर शहर में जंगलराज ऐसे ही रहा तो संघर्ष कमेटी कानून व्यवस्था का पुतला फूंकेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व मण्डल प्रधान निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह, गुड्डु सिंह, उतम सिंह, राकेश आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here