आल इंडिया जाट महासभा ने पंजाब में संगठन की मजबूती के लिए 20 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की

ढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। आल इंडिया जाट महासभा द्वारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे है। इसके इलावा ब्लाक स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। आल इंडिया जाट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रधान पंजाब हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार दुारा लगातार अंदोलित किसानों की मांग तीनों काले कृषि कानून रद्द करने की मांग को ना मान कर देश के अन्नदाता के साथ अन्याय कर रही है।
किसान सयुंक्त मोर्चे द्वारा काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पहले जो भी अंदोलन किया उसमें जाट महासभा ने पूर्ण तौर पर अपना बनता योगदान डाला और आगे भी मोर्चे के निर्देशों के तहत अंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisements

देश के अन्य नौ प्रदेशों की तर्ज पर पंजाब में भी जाटों को ओबीसी वर्ग में आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिला जाएगा और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में पंजाब में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। देश में असमान छूं रहे पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों के खिलाफ आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के सभी जिलों में प्रर्दशन करेगी और पैट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग करती है। इसके ईलावा मुख्यमंत्री पंजाब से पंजाब के हर निवासी के तीन सौ यूनिट बिजली बिना शर्त माफ करने और उसके ऊपर के यूनिटों के दाम आधे करने, पीने के पानी के बिल माफ करने की मांग भी प्रदेश भर में जोरदार तरीके से उठाई जाएगी।

प्रदेश के किसानों व मजदूरों का बिना शर्त कर्जा माफ करने की मांग करती है क्योंकि कांग्रेस ने चुनाव से पहले कर्जा कुर्की खत्म करने का वायदा किया था तो अब पंजाब का किसानों व मजदूरों का कर्ज बिना शर्त माफ किया जाए। कंडी, चंगर व अन्य क्षेत्रों में यहां पर जंगली जानवर किसानों की फसलों का नुकसान करते है वहां पर सभी किसानों को कंटीली तार लगाने के लिए सब्सिडी जारी करे ताकि किसानों की फसले बच सके। इस समय पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, जिला रोपड़ के प्रधान सतविंदर सिंह जैलदार, हरदीप कौर मौजूद थे। इस दौरान अमृत गिल को पंजाब की उपप्रधान, मुखतार सिंह, जसवंत सिंह, किरनदीप कौर विरक को महासचिव, गुरविंदर सिंह चाहल को जिला बठिंडा सिटी का प्रधान, भुपिद्रपाल सिंह को गुरदासपुर का जिला प्रधान, तरविंदर सिंह पाल बराड़, मोहकम सिंह, मनप्रीत सिंह आदि को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here