Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर की तीन लड़कियों का पंजाब अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन गर्व...

होशियारपुर की तीन लड़कियों का पंजाब अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन गर्व की बात: डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने पूजा सुरभि व बलजीत के चयन पर जताई ख़ुशी  होशियारपुर क्रिकेट अस्सोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया की जिला की तीन लड़कियों का पंजाब अंडर-19 टीम में चयन होशियारपुर के लिए गर्व की बात है । होशियारपुर की कप्तान पूजा सुरभि तथा बलजीत ने पंजाब अंडर-19 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब की टीम में खेलने का मान प्राप्त किया है । डा. रमन घई ने कहा की लड़कियों का क्रिकेट के प्रति विशेष उत्साह है ।

Advertisements

उनहोंने बताया की जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में रोजाना 20 से 25 लड़कियां जिला महिला कोच दविंदर कौर से क्रिकेट की बारीकियां सीख कर खेल कला में निपुण हो रही हैं । उनहोंने कहा की जल्द जिला क्रिकेट एसोसिएशन का कोई खिलाडी पंजाब की टीम में खेलकर देश के लिए खेलेगा । इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला चेयरमैन टूर्नामेंट कमिटी डा. पंकज शिव ने भी जेतु खिलाडियों को बधाई दी. इस मौके जिला कोच दलजीत सिंह तथा दीपक ने भी बधाई दी ।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here