
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सतगुरु सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री गीता भवन, मानस कुंज होशियारपुर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भव्य समागम करवाया गया। सनातन धर्म की ध्वजावाहक साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी ने दूर-दूर से आई संगत का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि गुरु शब्द का अर्थ है जो अंधकार को मिटा दे। प्रकाश कर दे, हमारे मन के भीतर। हमें दुर्गुणों से बचाकर, सद्गुणों की ओर ले जाए। हमें अच्छे-बुरे का भेद करने की युक्ति बता दे। उन्होंने कहा कि गुरु को मात्र शरीर समझ लेना हमारी सबसे बड़ी भूल है। उन्होंने अच्छे शिष्य के गुणों का भी वर्णन किया।

सदगुरु वचन वैद्य विश्वासा का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि जैसे वैद्य द्वारा दी गई औषधि पर हम आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं, और रोगमुक्त हो जाते हैं,बैसे ही गुरु वचनों पर भी विश्वास करके हम सद्मार्ग पर चलते हुए,अपना जीवन सफल कर सकते हैं। उन्होने अपने चिर परिचित भजनों के माध्यम से संगत को भाब विभोर कर दिया।इस मौके अजनाला, अमृतसर, अहमदगढ़,बोहा,वठिंढा, चढ़वाल,डव्ववाली,मौड़ मंडी,जैतो,मानसा, अलीगढ़,रानीयां,माहिलपुर, एवं होशियारपुर से बहुत से भक्त उपस्थित थे।











