संजीव अरोड़ा रिटायर्ड इम्पलाइज़ यूनियन के सरपरस्त नियुक्त

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़)। रिटायर्ड इम्पलाइज़ यूनियन नगर निगम की बैठक प्रधान लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रमुख समाज सेवी व नगर निगम से रिटायर्ड सुपुरटेंडेंट संजीव अरोड़ा को यूनियन का सरपरस्त नियुक्त किया। इस मौके पर लाल सिंह ने कहा कि संजीव अरोड़ा जहां विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि के रुप में समाज सेवा को समर्पित हैं, वहीं रिटायर्ड इम्पलाइज़ की मांगों को अधिकारियों एवं सरकार के स्तर पर उठाने में भी इनकी विशेष सहयोग रहता है। इसलिए समस्त सदस्यों ने एकमत से यह फैसला लेते हुए उन्हें सरपरस्त की जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements

इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यूनियन द्वारा रिटायर्ड कर्मियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के हल के साथ-साथ सेवारत कर्मियों की मांगों को हल करवाने में भी पूर्ण सहयोग करेगी ताकि सेवानिवृत्त हो चुके तथा होने वाले साथियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यूनियन को विश्वास दिलाया कि सरपरस्त रहते हुए वे यूनियन कार्यों को आगे बढ़ाने और साथियों की सेवाकाल एवं सेवानिवृत्ति उपरांत मांगों को हल करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी, सचिव जोगिंदरपाल आदिया, केवल हीर, अश्विनी शर्मा, नछत्तर लाल, सीता राम, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, वित्त सचिव अश्विनी शर्मा व रविंदर ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here