आज़ाद किसान कमेटी दोआबा ने फूंके मोदी, शाह तथा मिश्रा के पुतले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर की रिलायन्स शोरूम पर प्रधान सुखपाल सिंह काहरी तथा दलवीर सिंह काहरी की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई जिसमें प्रधानमन्त्री मोदी, अमित शाह तथा अजय मिश्रा के पुतले फूंके गये। पुतले फूंकने से पहले किसानों को सम्बोधित करते हुये राजिन्द्र सिंह आज़ाद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाये गए तीनों काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए 369 दिनों से धरना लगाया हुआ है पर मोदी सरकार तथा भाजपा के घमंडी केन्द्रीय मन्त्री ने सत्ता के नशे में लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में शान्तमय ढंग से आन्दोलन कर रहे किसानों को अपनी गाडि़यों के नीचे रौंद कर शहीद कर दिया।  

Advertisements

मोदी सरकार इस गलतफ़हमी में है कि किसान ऐसी कारवाईयों से डर जायेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशानुसार किसानों द्वारा प्रधानमन्त्री मोदी, अमित शाह, तथा अजय मिश्रा के पुतलेे आज 16 अक्तूबर को सुतैहरी रोड रिलायन्स शोरूम पर फूंके गये। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशानुसार तब तक रोष प्रदर्शन होते रहेंगे जब तक केन्द्रीय उप गृहमन्त्री अजय मिश्रा को गद्दी से उतार नही दिया जाता क्योंकि मन्त्री के सत्ता में रहने से जांच प्रभावित होगी इसलिए केन्द्रीय मन्त्री मिश्रा को कुर्सी से उतारना बहुत ज़रूरी है। इसके बाद ज्ञान सिंह भलेठू ने मोदी सरकार द्वारा कार्पोरेट घरानों को देश की बागडोर सौंपने की साजिश के बारे में अवगत करवाया। उन्होने कहा कि मोदी ने रेल, हवाई जहाज़, बैंक बेचकर नौजवानों को बेरोज़गारी के मुंह में धकेल दिया है, देश के नौजवान डिग्रीयां लेकर विदेशों की तरफ दौड़ रहे हैं। सभी सरकारी संस्थान बेचे जा रहे हैं।  

इस अवसर सुखपाल सिंह काहरी, मंगत सिंह होशियारपुरी, जसवीर सिंह असलामाबाद, एस.पी.शर्मा, हरदियाल सिंह भरत, किशन सिंह गगनौली, ज्ञान सिंह भलेठू, अशोक कुमार शर्मा पट्टी, जसवीर सिंह शीरा, सुरजीत सिंह सैनी, गुरनाम सिंह कोटला नौध सिंह, जोगा सिंह, गोपाल सिंह, जोगिन्द्र सिंह, मलकीत सिंह हुक्कड़ां, जसवीर सिंह, दलवीर सिंह, वरिन्द्र सिंह चीमा, निर्मल सिंह, अमनदीप सिंह मोनाकलां, वरिन्द्र सिंह मोनाकलां तथा अवतार सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार तथा भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाये तथा प्रण किया कि अगले विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here