अफगानिस्तान में भूख से 8 अनाथ बच्चों की मौत

काबुल (द स्टैलर न्यूज़)। तालिबानी राज में अल्पसंख्यक समुदाय और अनाथ बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब है। हाल ही में कम से कम आठ बच्चों की भूख से मौत की खबर सामने आई है। बच्चे पश्चिमी काबुल के एतेफाक शहर के बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा के बाद से वहा भुखमरी जैसे हालात हैं। भूख से मरने वाले बच्चे अनाथ थे और तालिबान के सत्ता में आने के बाद से उनकी आय बंद हो गई थी। ये बच्चे छोटे-मोटे काम करके अपनी जिंदगी चला रहे थे, लेकिन तालिबानी शासन में उनके पास कोई काम नहीं बचा था। पश्चिमी काबुल की मस्जिद से जुड़े मोहम्मद अली बामियानी ने इन बच्चों को दफनाया। उन्होंने बताया कि इन आठ बच्चों में चार लडक़े और चार लड़कियां हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here