
अहमदनगर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दौरान आग से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13-14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाडिय़ां भी मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है।












