अन्न का दान करने से भगवान प्रसंन्न होते हैं: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। घंटा घर व कश्मीरी बाजार के दुकानदारों की तरफ से शाखा बग्गा के नेतृत्व में मकर संक्रांति के संबंध में लंगर लगाया गया। जिसमें विशेष तौर पर प्रमुख समाज सेवी व भारत विकास परिषद के प्रधान संजीव अरोड़ा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लंगर न केवल भूख मिटाता है बल्कि भेदभाव की संस्कृति को भी सदियों से मिटा रहा है। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि लंगर भारतीय संस्कृति की पहचान है।

Advertisements

इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस मौके पर शाखा बग्गा ने कहा कि अन्न का दान करने से भगवान प्रसंन्न होते है। इस अवसर पर रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह राजू, करन, नीति शुभ बग्गा, बब्बू, पंकज आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here