एक सप्ताह में सडक़ नहीं बनी तो होगा पुतला फूंक प्रदर्शन:पार्षद कमलजीत

kamma-न्यू शिव मंदिर के आगे की सडक़ जल्द बनवाए नगर निगम
होशियारपुर : इन दिनों हम सभी दशहरा पर्व मना रहे हैं और यह भी जानते हैं कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है व बुराई रुपी रावण का दहन किया जाता है। मगर नगर निगम पर काबिज सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा अपने मन के अंदर के रावण को मारने की जरूरत है। क्योंकि पिछले कई सालों से वार्ड नंबर 47 में पड़ते न्यू शिव मंदिर के आगे की सडक़ का निर्माण कार्य जानबूझ कर नहीं करवाया जा रहा है। जिससे इनका दोहरा चेहरा साफ नजर आ जाता है। कम से कम भगवान के घर को तो बख्श दिया होता। उक्त बात वार्ड 47 के पार्षद कमलजीत कम्मा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि उनके पास उक्त सडक़ के लिए बजट है पर वे बेबस हैं। जिससे नगर निगम पर काबिज सत्तापक्ष की नीयत पर शंका होनी सहज सी बात है। उन्होंने कहा कि मन में मैल भरी होने पर हमें दशहरा जैसे महान पर्व मनाने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि एक तरफ तो सत्तापक्ष वाले भगवन्न कार्य में लगे होने का मखौटा लगाए बैठे हैं तो दूसरी तरफ भगवान के दरबार पहुंचने वाले मार्ग को जानबूझ कर न बनाकर कौन सा पुण्य कमा रहे हैं। पार्षद कम्मा ने कहा कि पहले अपने अंदर के रावण को मारो, जनता की भवनाओं से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। पार्षद कम्मा ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर मंदिर के आगे की सडक़ एक सप्ताह में नहीं बनाई गई तो वार्ड निवासी निगम की भेदभाव पूर्ण नीति का विरोध करते हुए जहां चक्काजाम करेंगे वहीं नगर निगम का पूतला भी जलाया जाएगा। उन्होंने नगर निगम मेयर और कमिशनर को इस तरफ ध्यान देने की बात कही ताकि जनता को सडक़ों पर न उतरना पड़े।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here