Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से पहले और बाद में किए जाने...

जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से पहले और बाद में किए जाने वाले प्रबंधों का लिया जायज़ा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान उन्होंने मतदान से पहले और बाद में किए जाने वाले प्रबंधों का जायज़ा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और तनदेही से ड्यूटी निभाई जाए।

Advertisements

रियात ने कहा कि मॉडल पोलिंग बूथों, पिंक बूथों (महिलाओं के लिए) समेत जि़ले के 1,563 बूथों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएँ, जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 की 20 फरवरी को हो रहे मतदान को सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियाँ डिस्पैच सैंटरों से रवाना की जानी हैं, इसलिए इन सैंटरों में पोलिंग  पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाई जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रवाना होने वाली इन पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने जि़ला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टियाँ और ई.वी.एम्ज़ की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएँ। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियाँ रवाना करने के दौरान भीड़ जैसा माहौल न हो और सैंटरों पर प्रशिक्षण का काउन्टर भी स्थापित किया जाए, जिससे मौके पर ही पोलिंग पार्टियों के संदेह को दूर किया जा सके।

जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुँचने के उपरांत सम्बन्धित सैक्टर अफ़सर पोलिंग बूथों का दौरा करके 19 फरवरी की रात को किए प्रबंधों का जायज़ा लेना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि 18, 19 और 20 फरवरी को माननीय भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाने वाली विभिन्न रिपोर्टें समय पर पूरी गंभीरता के साथ भेजी जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया ख़त्म होने के उपरांत 21 फरवरी को ऑब्जऱवरों की तरफ से पड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा हलका शामचुरासी के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) हिमांशु जैन, चब्बेवाल के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) सन्दीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, दसूहा के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. रणदीप सिंह, मुकेरियाँ के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह, रिटर्निंग अफ़सर होशियारपुर एस.डी.एम. शिव राज सिंह बल, रिटर्निंग अफ़सर गढ़शंकर एस.डी.एम. अरविन्द कुमार, जि़ला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिन्दर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार के अलावा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here