
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। धमाकों की आवाज सुन कलेजा मुंह को आ जाता था। चारो तरफ अफरातफरी एवं दहशत का माहौल था। उक्त बातों का प्रगटावा यूक्रेन से मुकेरियां के गांव हलेड़ जनार्दन की अदिति ठाकुर ने सकुशल अपने घर पहुंचने पर किया। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता जंगी लाल महाजन एवं जिला महामंत्री भाजपा अजय कौशल सेठू द्वारा गुलदस्ता भेंट कर तथा उनका मुँह मीठा करवा अदिति ठाकुर का स्वागत किया ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विदेश में फंसे विद्यार्थियों को लाने के लिए तेजी से प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के परिजनों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भारत सरकार अपने देश के लोगों की सुरक्षा के लिए वचन बध है जल्द ही सभी छात्र स्वदेश पहुंच जायेंगे।

अदिति ठाकुर पुत्री उपिंदर सिंह जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई हुई थी, जो खारकीव की यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष की छात्र है। विपरीत परिस्थितियों में अदिति घर पहुंची तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अदिति ठाकुर ने बताया कि इस समय यूक्रेन में बहुत ही भय का माहौल है और वहां पर कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कठिनाईयों का सामना करते हुए वह बस द्वारा हंगरी बॉडर पर पहुंचे यहां पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने उनकी बहुत सहायता की जिसके कारण हमे अपने वतन बापिस पहुंचना आसान हो गया।
अदिति ने कहा कि देश में वापस आकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है तथा वह भारत सरकार का धन्यवाद करती है जिन्होंने निशुल्क भारत पहुंचाया। इस समय जिला किसान मोर्चा भाजपा रघुनाथ राणा, सरपंच लाईक सिंह, मंडल अध्यक्ष भंगाला सुनील कुमार डिम्पी ,उपेन्द्र सिंह ,सुभाष सिंह ,सुरती सिंह आदि उपस्थित थे।











