Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur गोहत्या अत्यंत निंदनीय:प्रो. मुल्तानी

गोहत्या अत्यंत निंदनीय:प्रो. मुल्तानी

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। बीते दिनों में होशियारपुर के टांडा कस्बे में बड़ी संख्या में गायों का वध किया गया है जो बेहद निंदनीय है। ऐसा जघन्य कृत्य समाज के शत्रु ही कर सकते हैं जो समाज में शांति भंग कर रहे हैं।  लेकिन हम सभी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए और प्रशासन को इस समाज के दुश्मनों का जल्द से जल्द पता लगाना चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

Advertisements

उपरोक्त बयान आम आदमी पार्टी, मुकेरियां के हल्का प्रभारी प्रो. जी.एस. मुल्तानी ने एक प्रेस नोट में दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए ताकि समाज के ये घिनौने लोग अपने बुरे कामों में कामयाब न हो सकें.  हम सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और समाज में बुरे तत्वों को मिटाने के लिए साथ रहना चाहिए ताकि बुरी सोच और बुरी मानसिकता वाले लोग सफल न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here