Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-25 जिला होशियारपुर की टीम का चयन 20 मार्च को होगा: डा....

अंडर-25 जिला होशियारपुर की टीम का चयन 20 मार्च को होगा: डा. रमन घई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीशन 2022-23 के लिए अंडर-25 जिला इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामैंट 10 अप्रैल से करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि अंडर-25 के टूर्नामैंट में भाग लेने वाली जिला होशियारपुर की क्रिकेट टीम का चयन 20 मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे स्थानीय जिला क्रिकेट एसोसिएशन की रेलवे मंडी ग्राउंड में होगा।

Advertisements

इस मौके पर डा. घई ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिला होशियारपुर से संबंधित होने चाहिए तथा चुने हुए खिलाडिय़ों का 15 दिवसीय कैंप स्थानीय रेलवे मंडी की ग्राउंड में ही लगाया जाएगा। डा. घई ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here