Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारी यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का लिया फैसला, मेयर को दिया...

सफाई कर्मचारी यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का लिया फैसला, मेयर को दिया नोटिस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से दफ्तर नगर निगम होशियारपुर के अधिकारियों की ओर से सफाई सेवक तथा सीवरमैन को इन्सोर्स करने के लिए जो नीति अपनाई है उसमें जो 45 मुलाज़म इन्सोर्स होने से वंचित रह गए हैं, के सम्बन्ध में 25 अप्रैल को करनजोत आदिया की प्रधानगी में मीटिंग बुलाई गई। जिसमें में मुलाज़मों को अधिकारियों की नीतियों के बारे में बताया गया तथा सर्वसम्मति के साथ अनिश्तिकालीन समय के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया क्योंकि फैसले में सरकार द्वारा कहा गया था कि जितने भी मुलाज़म आऊट सोर्स पर लगे हुए हैं वो सभी ही डी.सी.रेट पर किए जाएंगे। पर दफ्तर की ओर से सफाई सेवक बाहर से रख लिए गए हैं। जिसका सभी मुलाज़मों की ओर से विरोध किया गया तथा हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया तथा मेयर नगर निगम होशियारपुर को नोटिस दे दिया गया। इस मीटिंग में सफाई सेवक तथा सीवरमैन मौजूद थे।

Advertisements

सीनियर उप-प्रधान बलराम भट्टी, उप जरनल सचिव हीरा लाल, मीटिया प्रभारी पंकज अटवाल, अशोक कुमार, जोगिन्द्र आदिया, आशु बड़ैंच, राकेश कल्याण, कैलाश गिल, सुपरवाईजऱों के प्रधान रविन्द्र कुमार उर्फ काका, रजिन्द्र कुमार, जै गोपाल, जसवीर कुमार, जानू, अरूण संधू, सुभाष चन्द्र, रमेश कुमार, अशवनी कुमार, संजीव कुमार, अजै कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here