Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में इंकम टैक्स विषय पर सैमिनार आयोजित

जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल में इंकम टैक्स विषय पर सैमिनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में कक्षा नौंवी से बारहवीं के छात्रों को आयकर के महत्व तथा पालना की जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल शरत कुमार सिंह ने बताया कि आयकर विभाग जालंधर रेंज के ज्वाइंट कमिशनर दिनेश गुप्ता, डिप्टी कमिशनर मनदीप परमार तथा इंकम टैक्स इंस्पैक्टर परविंदर सिंह ने छात्रों को आयकर विभाग की कार्यप्रणाली को समझाया। उन्होंने आयकर देने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे इसका फायदा समाज के हर वर्ग को होता है। हर एक आयकर दाता को अपने इस अधिकार का पालन जरुर करना चाहिए।

Advertisements

सैमिनार में आयकर देने की आसान प्रक्रिया के बारे में बताया गया। वासल एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन संजीव वासल तथा सी.ई.ओ. राघव वासल ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छा नागरिक बनाना तथा समाज के हित में काम करने के लिए प्रेरित करना भी स्कूल की जिम्मेवारी है। जिसका लाभ अवश्य ही छात्रों को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here