
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समूह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने श्री अरोड़ा का मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दी है और सभी के सहयोग से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर बीसी आयोग पंजाब के चेयरमैन सरवन सिंह, मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के पूव चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, राजिंदर परमार, गुलशन राय, जेपी शर्मा, नंबरदार अवतार, पुनीत शर्मा व अन्य मौजूद थे।











