Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur दीपक की मदद को आगे आए एडवोकेट मरवाहा,एनजीओ करवाएगी इलाज

दीपक की मदद को आगे आए एडवोकेट मरवाहा,एनजीओ करवाएगी इलाज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्थिक तंगी के चलते गांव अज्जोवाल के प्रीत नगर निवासी 22 वर्षिय दीपक के इलाज के लिए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा व उनकी एनजीओ आगे आए हैं। सोशल मीडिया व अलग-अलग चैनलों के माध्यम से जब उन्हें दीपक की हालत के बारे में पता चला तो वह आज उसके घर पहुंचे और उन्होंने उसके पारिवारिक सदस्यों से भेंट की। इस दौरान श्री मरवाहा को दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक के पिता जोकि दिहाड़ी एवं फेरी आदि लगाकर घर का गुजारा करते हैं। कुछ समय पहले वह एक हादसे में घायल हो गए थे तथा इसकी सूचना पाकर जब दीपक उन्हें लेने जा रहा था तो रास्ते में दीपक का भी हादसे का शिकार हो गया था।

Advertisements

जिस कारण उसकी टांग पर गहरी चोट लग गई थी। हैल्थ कार्ड होने के कारण पहले तो उन्होंने इसका इलाज करवाया, लेकिन बाद में डाक्टरों ने उसकी टांग में डाली रॉड को निकाल दिया था और कहा था कि इसके प्लेट पड़ेगी व उसके बाद ही वह पूरी तरह से ठीक हो पाएगा। लेकिन आर्थिक तंगी एवं गरीबी के चलते वह उसका इलाज नहीं करवा पा रहे। जिस कारण दीपक का दर्द बढ़ता जा रहा है। पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए श्री मरवाहा ने उन्हें कहा कि दीपक का इलाज 4 मई से ही शुरु करवाया जाएगा तथा जब तक वह ठीक नहीं हो जाता उसका सारा खर्च एनजीओ द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सौरव जैन भी उनके साथ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here