कांग्रेसी विधायक द्वारा दिए धरने पर चेची और मोहन लाल ने उठाए सवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के नेता जसपाल सिंह चेची व मोहन लाल चित्तो की तरफ से प्रैसवार्ता की गई। उन्होंने कहा कि कल 20 मई को कांग्रेस विधायक की तरफ से कुछ समर्थकों सहित मिनी सचिवालय के आगे सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार विकास के कार्यों की ग्रांटों को वापस ले रही है। जिसमें घर की छत्तों को पक्का करने के लिए 5 करोड़ की ग्रांटों का भी जिक्र किया गया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों अनुसार 4000 से 4500 लोगों को मकान पक्के करने के लिए ग्रांटे दी गई थी, वह भी वापिस ली जा रही हैं। यह ग्रांट 5000 से 15000 तक प्रति घर को दी गई थी, ऐसा कहा गया है। उन्होंने विधायक से सवाल किया कि 5000 से 15000 की ग्रांट देने से कौन सा घर पक्का होता है या नया बनता है। उन्होंने कहा कि विधायक जी बताएं कि जिस कागज पर उनके हस्ताक्षर हैं वह किस स्कीम के साथ चुनावों के दौरान बांटे गए, जिससे साफ होता है कि लोगों को गुमराह करने और वोट हासिल करने के लिए सारा खेल रचा गया और लोगों को रिश्वत बांटी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here