पूर्व कैबिनेट मंत्री अरोड़ा और पूर्व सीपीएस बीबी जोश भाजपा में शामिल

चंडीगढ़/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा और हलका शाम चौरासी की पूर्व विधायका एवं पूर्व सीपीएस बीबी महिंदर कौर जोश आज 4 जून दिन शनिवार को चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हो गए।

Advertisements

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा व अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में वे भाजपा में शामिल हुए और उन्होंने इनका स्वागत किया। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं और इनमें श्री अरोड़ा का नाम भी लिया जा रहा था। आज उनके भाजपा में शामिल होने से सभी कयासों पर विराम लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here