Sunday, November 1, 2026
Home Latest आप ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर लगाए पौधे

आप ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर लगाए पौधे

aap-volunteers-tree-plantation-birthday-shaheed-bhagat-singh.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में शहीद भगत सिंह जी के जन्म दिवस मौके विशेष समागम का आयोजन करवाया गया। दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा के दिशा निर्देशों पर उपाध्यक्ष कुलभूषण के नेतृत्व में आयोजित समागम दौरान पार्टी वर्करों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी आफिस में शहीद का जन्मदिवस पौधे लगाकर मनाया। इससे पहले सभी पार्टी वर्करों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर पर फूल मालाएँ अर्पित की। नेताओं ने देश की गुलामी के वक्त लोगों में इंकलाब की लहर पैदा करने वाले महान इनकलाबी शहीद भगत सिंह जी के जीवन संबंधी विस्तार से जानकारी दी।

Advertisements

उन्होंने ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशो से दूर रह उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और समाज भलाई के कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हम इन शहीदों के कारण ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं तथा हमें इनकी कुबार्नियों को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर गुरविंदर आनंद, हरिकृष्ण, गुरमेल सिंह, मंगू राम, जसविंदर सिंह, तलकीत सिंह, अशोक कुमार, सतपाल सिंह, अरमिंदर सिंह, जिम्मी, रूबी, ऊषा शर्मा, संगीता, रजनी, राजवीर कैर, प्रोमिला और विजय कुमारी सहित अन्य वालंटियर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here