
मुकेरियां (होशियारपुर), (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ अकाली दल (बादल) के जोआबा जोन के महासचिव हरमनजीत सिंह चक्क की अगुवाई में एक समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान उन्होंने एस.पी.एन. कालेज के स्टूडैंट्स यूनियन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की तथा अभय अरोड़ा को प्रधान और जसपाल सिंह तारी को चेयरमैन का पदभार सौंपा। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने और नशों व अन्य बुराईयों से दूर रहने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर पार्टी हाईकमान व हरमनजीत सिंह चक्क का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर लखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अमन वालिया, लवली ठाकुर, रघु, साहिल, प्रदीप, गुरप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह चक्क, कमल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।











