
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, जिंदु सैनी, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, मोहिंदर पाल सैनी राजा द्वारा जारी प्रेस नोट द्वारा कहा गया है कि नगर निगम का इस समय कोई भी बालिबरिस नहीं है। हर तरफ धांधली हो रही है। हर तरफ गंदगी तथा कूड़े के ढेर लगे हैं तथा महामारी फैल रही है। डेंगू का लारवा मारने के लिए कहीं भी सप्रे व फागिंग का कोई इंतजाम नहीं किया गया, गंदे पानी की सप्लाई से शहर में हैजा फैलने की पुनवृति की अशंका है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम की आमदन भी खुर्दबुर्द हो रही है।

लंबे समय से एडवर्टाइजमेंट के प्वाइंटों की बोली नहीं लगाई गई तथा संबंधित अधिकारी स्वयं ही मलाई खा रहे हैं व नगर निगम के मेयर व सत्ताधारी पार्षद तथा स्थानीय मंत्री मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम स्तर पर एडवर्टाइजमेंट के लिए पॉइंट किराए पर देने के मामले में भी नियमों की उल्लंघना हो रही है। जिससे नगर निगम की आमदन को चूना लग रहा है। इससे अतिरिक्त भी सारे पेड प्वाइंटों पर मुख्यमंत्री के सरकारी होर्डिंग मुफ्त में लगने देने से नगर निगम को लाखों रुपए का घाटा लगातार पड़ रहा है। इन सभी मामलों की विजिलेंस द्वारा जांच करवाने की भाजपा नेताओं द्वारा मांग रखी गई है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में चुप्पी धारण करने के लिए नगर निगम के मेयर तथा स्थानीय मंत्री जनता को जवाब देह है।











