Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur 13 अगस्त को जिले में लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

13 अगस्त को जिले में लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से 13 अगस्त को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सुचारु तरीके संपन्न करवाने के लिए स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं) में पी.एस.पी.सी.एल. होशियारपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटीगेटिव केस लेकर आएं ताकि अधिक से अधिक केसों का इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा किया जा सके। इस दौरान उनके साथ सदस्य स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) श्री जरनैल सिंह व पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements


इसके अलावा निरणा स्मृति तुकाराम बडाडे बनाम स्टेट ऑफ महाराष्ट्र व अन्य, क्रिमिनल अपील नंबर 1101 आफ 2019 माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पैनल एडवोकेटों व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ संवेदनशील प्रोग्राम किया गया। इस प्रोग्राम के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने संबंधी दिशा निर्देश देते हुए कमजोर गवाहों के सबूतों की रिकार्डिंग के बारे में गाइडलाइन्स दी।


सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने नालसा की ओर से जारी भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने संबंधी ए कैंपेन फार द रिलीज आफ प्रीजनर्स बॉय द अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी अभियान के बारे में जानकारी दी गई ताकि उनकी ओर से इस अभियान को सुचारु ढंग से संपन्न करने में सहायता मिल सके। इसके साथ ही श्रीमती अपराजिता जोशी ने पैनल एडवोकेटों की मुश्किलों की सुनी गई व 13 अगस्त को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुरवीर सिंह रिहल, एडवोकेट हरजीत कौर, एडवोकेट अभिनव महिंद्रो व एडवोकेट ताजप्रीत सिंह कंग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here