Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारी कमिशन ने राज्यपाल से भेंटकर समस्याओं से करवाया अवगत

सफाई कर्मचारी कमिशन ने राज्यपाल से भेंटकर समस्याओं से करवाया अवगत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज सफाई कर्मचारी कमिशन द्वारा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से भेंट की गई और उनके समक्ष पंजाब के सफाई कर्मियों एवं सीवरमैनों की समस्याएं रखीं गईं। इस मौके पर चेयरमैन गेजा राम वाल्मीकि ने राज्यपाल को बताया कि पिछले लंबे समय से सफाई कर्मी एवं सीवरमैन अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं तथा स्थानीय निकाल विभाग एवं सरकारों द्वारा उनके मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिस कारण उनके साथ आज आजाद भारत में भी अन्याय हो रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कमिशन द्वारा भी सरकार को इनकी समस्याएं पहल के आधार पर हल करने की अपील की गई है, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही। जिस कारण इनके अधिकारों का हनन हो रहा है। इस दौरान राज्यपाल ने इस मामले पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपचेयरमैन सुरिंदर कल्याण, एडवोकेट राहुल आदिया लीगल एडवाइजऱ पंजाब कर्मचारी कमिशन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here