Monday, November 2, 2026
Home Latest गुरदासपुर से रिकार्डतोड़ वोटों से जीतेंगे जाखड़: विनोद राय

गुरदासपुर से रिकार्डतोड़ वोटों से जीतेंगे जाखड़: विनोद राय

vinod-ray-says-jakhar-won-record-poll-gurdaspur-election.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। गुरदासपुर में लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुनील कुमार जाखड़ रिकार्डतोड़ वोटों से जीतेंगे। उक्त बात जाखड़ के चुनाव प्रचार में जुटे जिला कांग्रेस कोआर्डिनेशनल सैल होशियारपुर के चेयरमैन विनोद राय ने द स्टैलर न्यूज़ के संवाददाता के साथ विशेष बातचीत में कही।

Advertisements

विनोद राय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार ने 6 माह में ही पंजाब को पुन: पटड़ी पर लाने का जो प्रयास किया है उससे प्रदेश वासियों ने राहत की सांस ली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल वाले भले कितना भी जोर लगा लें, मगर केन्द्र की भाजपा सरकार और पिछले 10 सालों में पंजाब में अकाली-भाजपा ने जनता पर जो जुल्म ढाए हैं जनता उनका गिन-गिन कर हिसाब मांग रही है और गुरदासपुर उपचुनावों में भी कांग्रेस को विजयी बनाकर अकाली-भाजपा को सबक सिखायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बहुत ही सोच विचार कर श्री जाखड़ जैसे सुलझे हुए राजनीतिज्ञ को मैदान में उतारा है तथा वहां की जनता उनका दिल से स्वागत कर रही है। इसी के दम पर श्री जाखड़ रिकार्डतोड़ मतों से विजयी होंगे तथा उन्हें विजयी बनाने में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here