Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh ऐतिहासिक किलों का रख-रखाव उनके महत्व के अनुसार किया जाएगा:मैडम अनमोल गगन...

ऐतिहासिक किलों का रख-रखाव उनके महत्व के अनुसार किया जाएगा:मैडम अनमोल गगन मान

अमृतसर/चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले मंत्री पंजाब मैडम अनमोल गगन मान ने अमृतसर में पर्यटन उद्योग के साथ जुड़े पक्षों के साथ बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब के ऐतिहासिक किलों का रख-रखाव उनके महत्व के अनुसार किया जाएगा, जोकि हमारी विरासत और इतिहास को दर्शाएगा।  दो दिनों से शहर के ऐतिहासिक और पर्यटन वाले स्थानों का दौरा कर रहे मैडम अनमोल गगन मान ने कल स्थानीय किले में चल रही डी.जे. की धुनों पर प्रश्र करते हुए कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जिनका नाम केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े जनरलों में आता है, के शाही किले को हमारा मनोरंजन नहीं, बल्कि विरासत, इतिहास और हमारी समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए और इसी से सम्बन्धित ही सारी पेशकारी यहाँ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सभी ऐतिहासिक स्थानों, जिनमें गुरू साहिबान और राजाओं और महाराजों के किले शामिल हैं, को उनके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में संभालने की कोशिश करूँगी, जिससे पंजाब के लिए देश-विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा सके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज पर्यटन उद्योग देश और राज्य सरकारों के लिए बड़ी आमदन का साधन बन सकती है और इसमें लाखों लोगों को रोजग़ार देने की क्षमता है, परन्तु पिछली सरकारों द्वारा इस तरफ़ ध्यान ना देने कारण हम इस काम में बहुत पीछे रह गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं अपने कार्यकाल में ऐसा काम करूँ कि आने वाली सरकार में पर्यटन विभाग को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने इस मौके पर होटल उद्योग से सुझाव लिए और कहा कि वह अपने शहर के विकास के लिए सैलानी समर्थकीय रोडमैप तैयार करें और मैं जल्द ही आपके साथ विस्तृत बैठक कर इस नक्शे के अनुसार काम करने के लिए योजना बनाऊंगी। अमृतसर की बात करते हुए मैडम मान ने कहा कि जितने श्रद्धालू और सैलानी यहाँ रोज़ाना आते हैं, शायद ही दुनिया के किसी अन्य शहर में जाते हों, परन्तु इन लोगों को एक से अधिक दिन के लिए रोकना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे कारोबार और रोजग़ार के बेतहाशा अवसर पैदा होंगे।  

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री हरप्रीत सिंह सूदन ने पर्यटन उद्योग के विकास के लिए एक अथॉरिटी, जिसका मुख्य कार्यालय अमृतसर में ही हो, बनाने का सुझाव दिया। होटल एसोसिएशन के प्रधान स.ए.पी सिंह च_ा ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कहते हुए कहा कि यह पहली बार है कि राज्य के किसी पर्यटन मंत्री ने हमारी मुश्किलें जानने के लिए हमारे साथ बातचीत की है। एसोसिएशन के जनरल सचिव श्री पियूष कपूर ने भविष्य का रोडमैप तैयार करने के लिए थोड़ा समय मांगते हुए कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम सैलानी समर्थकीय माहौल देने के लिए आपके साथ बातचीत करें, ना कि अपने निजी लाभ के लिए। अन्यों के अलावा इस मौके पर डायरैक्टर पर्यटन श्री करूनेश शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सुरिन्दर सिंह, एसडीएम श्री मनकंवल सिंह, एसपी ट्रैफिक़ अमनदीप कौर, ऐक्सियन पुडा गुरप्रीत सिंह, श्री रविन्द्र कुमार हंस और अन्य शख्सियतें उपस्थित थीं। जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स अमृतसर आने पर पुलिस के जवानों द्वारा उनको सलामी दी गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री हरप्रीत सिंह सूदन और पुलिस कमिश्नर श्री अरुणपाल सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री मैडम अनमोल गगन मान का स्वागत किया गया। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह से सम्बन्धित ऐतिहासिक स्थान समर पैलेस का दौरा किया और भगवान वालमिक के तीर्थ स्थान पर श्रद्धा-सुमन भेंट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here