Friday, November 13, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन दिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 4...

भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन दिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 4 को

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) । भगवान वाल्मीकि सभा जिला होशियारपुर के जिला प्रधान मनोज कैनेडी न प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि करुणासागर भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 4 अक्तूबर सांय 4 बजे शहीद उधम सिंह पार्क नजदीक रोशन ग्राउंड होशियारपुर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा शहीद उधम सिंह पार्क से चलकर फगवाड़ा चौक, भगवान् वाल्मीकि चौक, अफगान रोड ,गौशाला बाजार से प्रताप बाजार, कश्मीरी बाजार से होती हुई घंटाघर में समाप्त होगी।

Advertisements

प्रधान मनोज कैनेडी ने समाज के सभी गांवो से आने वाली झांकियों को लेकर आने वालों से यह पुरजोर अपील की है कि कोई भी झांकियों में करुणासागर सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी महाराज का स्वरूप ना बना कर लाएं । उन्होंने शहर के तमाम समाजिक राजनैतिक धार्मिक संगठनों से इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की भी अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here