विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा निकाली गई गणपति बप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा

कपूरथला ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:गौरव मढिय़ा । विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा हनुमंत अखाडा में स्थापित गणपति बप्पा को विसर्जन करने के लिए शुक्रवार को शहर में विशाल शोभायात्रा विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपप्रधान मंगत राम भोला, जिला प्रभारी चंदरमोहन भोला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय शर्म, जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया, सीनियर जिला उप प्रधान दीपक मरवाहा,जिला उप प्रधान आनंद यादव,अखाडा प्रमुख बजरंगी के नेतृत्व में निकाली गई।दस दिनों से बिराजमान भगवान श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद उनका विसर्जन धूमधाम से किया गया।इस दौरान पंजाब के हैरिटेज सिटी कपूरथला शहर शुक्रवार को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से मंत्रमुग्ध हो गया।इस दौरान जय मां छिन्नमस्तिका देवी मंदिर अजित नगर की संचालिका मां वीना शर्मा और करन शर्मा ने गणपति बप्पा को 11सो लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की।

Advertisements

इस के बाद भक्तों ने बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते गणपति महाराज को विदाई दी।शुक्रवार को हनुमंत अखाड़ा में विराजे गणपति महाराज का गणपति भक्तों ने खुशी खुशी गोइंदवाल साहिब दरिया में विसर्जन कर दिया।इससे पहले विधिवत पूजा पाठ हवन यग्ग का आयोजन किया गया,जिसमें शहर की सभी सामाजिक,धार्मिक संस्थाओ,रामलीला कमेटिओ,मंदिर कमेटिओ एवं राजनितिक पार्टिओ के नेताओ ने बड़ी संख्या में विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लिया।शहर के मस्जिद चौंक से शुरू हुई शोभायात्रा,चोरबत्ती चौंक से होते हुए फवारा चौंक,शिव मंदिर चौंक,शहीद भगत सिंह चौंक,सदर बाजार,जलोखना चौंक,शालीमार बाग़ से होकर अमृतसर चुंगी के रास्ते गोइंदवाल साहिब दरिया पहुंची जहां पर विसर्जन किया गया।इस दौरान सैंकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ की टोली भगवा रंग के गमछे और भगवा झंडे लेकर चल रहे थे।सभी बजरंगी और शहरवासी भगवान गणेश के जयकारे के साथ गणपति बाप्पा मोरेया,जय गणेश,जय गणेश,जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा अगले वर्ष तू जल्दी आ के नारे भी रहे थे।

इस दौरान शिव मंदिर कचहरी चौंक में मंदिर कमेटी की और से फूलो की वर्षा कर शोभायात्रा का सवागत किया गया।ऐसी तरह शहीद भगत सिंह चौंक में शिव सेना बाल ठाकरे के नेता मिंटू गुप्ता,सदर बाजार में भाजपा गौ सुरक्षा प्रकोष्ट के प्रधान साहिल शर्मा,सदर बाजार में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपप्रधान अवि राजपूत द्वारा फूलों की वर्षा कर सवागत किया गया।जलोखना चौंक में शीतला माता मंदिर कमेटी की और से फूलो की वर्षा कर सवागत किया गया।

इस अवसर पर बजरंग दल के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह छेरा,सत्यनारायण मंदिर कमेटी के नरेश गोसाईं,विश्व हिन्दू परिषद के राजू सूद,जोगिंदर तलवाड़,बजरंग दल के नगर उप प्रधान मोहित जस्सल, बजरंग दल के राजकुमार अरोड़ा, विजय ग्रोवर, बावा पंडित,विहिप नेता अशोक शर्मा, विहिप नेता ओमप्रकाश कटारिया उप प्रधान हैप्पी छाबड़ा,जिला प्रभारी चंदर मोहन भोला,विहिप जिला उपप्रधान मंगतराम भोला,बजरंग दल जिला उपप्रधान सवामी प्रसाद शर्मा,जिला उपप्रधान आनंद यादव,अतुल गर्ग,गौरव पब्बी, अखाडा प्रमुख बजरंगी,रामु,गुलशन मेहरा,देव महेता,राजेश शर्मा,अमित ग्रोवर,विजय यादव, विजय यादव राजीव टंडन,बजरंग दल के शहरी प्रधान चन्दन शर्मा,अनिल, सौरभ, गोबिंद, सतीश, राहुल, बजरंद दल के जिला उपप्रधान दीपक मरवाहा, कुंदन, संजू, विक्की,हनी,सनी कश्यप,विशाल,सौरभ,आशु, आकाश,जसकरण,अशोक शर्मा,अकाली दल के हल्का इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा,यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपप्रधान अवि राजपूत,सुमित कपूर,सेंडी,सीनियर डिप्टी मेयर राहुल मंसू,डिप्टी मेयर मास्टर विनोद सूद,पार्षद देशबंदु,कांग्रसी नेता दीपक सालवन,कांग्रसी नेता अनिल शुक्ला,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परषोतम पासी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यग दत्त ऐरी,जिला प्रधान राजेश पासी,जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, उपप्रधान पवन धीर,सोशल मिडिया सेल के प्रधान संदीप वालिया सहित भारी संख्या में शहर की सामाजिक धार्मिक राजनितिक पार्टिओ के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here