Sunday, October 4, 2026
Home Chandigarh प्रशासनिक सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा राजपुरा और पटियाला में...

प्रशासनिक सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा राजपुरा और पटियाला में सेवा केन्द्रों का जायज़ा  

राजपुरा/पटियाला(द स्टैलर न्यूज़)। प्रशासनिक सुधारों संबंधी विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज राजपुरा और पटियाला के सेवा केन्द्रों का जायज़ा लेते हुए अपने काम-काज के लिए यहाँ आए लोगों के साथ बातचीत करके फीडबैक हासिल की। इस मौके पर मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों के लिए सुविधा की जगह दुविधा बन चुके सेवा केन्द्रों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए यहाँ प्रदान की जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नयी पहलें की हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य के सभी विभागीय सेवाओं का किया जा रहा डिज़ीटलाईजेशन के अंतर्गत सेवा केन्द्रों द्वारा भी 183 सेवाएं लोगों को फ़ोन पर मुहैया करवाने की शुरुआत के साथ एक ही काम के लिए सेवा केन्द्रों के कई-कई बार चक्कर लगने बंद होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि लोगों की सरकार, लोगों के द्वार हो, इसलिए वह ख़ुद सेवा केन्द्रों का निरंतर दौरा करके लोगों का फीडबैक ले रहे हैं।  
 गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि भगवंत मान सरकार ने एक नवीन पहल करके विद्यार्थियों को अपने दाखि़लों के लिए ज़रुरी सर्टीफिकेटों के लिंक वाट्सऐप पर भेजने शुरू किये हैं, जिससे विद्यार्थियों का सेवा केन्द्रों में बार-बार चक्कर लगाने का झंझट ही खत्म कर दिया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि भगवंत मान सरकार ने पहले पड़ाव अधीन 6 सेवाएं, लोगों के आय और संपत्ति, सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोडऩा, जनरल जाति सर्टिफिकेट और सीनियर सिटिजन पहचान पत्र के लिए फॉर्म भरने के कारण होने वाली समय की बर्बादी वाली प्रणाली को ख़त्म कर केवल ऑन-लाईन फॉर्म भरने की नयी प्रणाली शुरू करके लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है, जिससे पैसे और समय की बर्बादी बंद हुई है।  
 मीत हेयर ने आगे कहा कि पिछले दो-चार दिनों के अंदर-अंदर 46 हज़ार से अधिक सर्टीफिकेट्स लोगों के फोनों पर मुहैया करवाए गए हैं, जिससे 90 लाख कागज भी एक साल में बचेगा और लोगों को बड़ा फ़ायदा पहुँचेगा। इसके बिना टोकन सिस्टम में भी व्यापक सुधार किया गया है। इस दौरान सेवा केन्द्रों में प्रदान की जा रही सेवाओं से राहत महसूस करते हुए और खुश नजऱ आए लोगों ने मीत हेयर का धन्यवाद करते हुए बताया कि डिजिटल साईन सर्टिफिकेट उनके फ़ोन पर ही प्राप्त हो गया है। जबकि कुछ बुज़ुर्गों का कहना था कि असली प्रशासनिक सुधार क्रांति तो भगवंत मान सरकार ने लाई है, क्योंकि आज जब वह अपने काम-काज के लिए यहाँ फॉर्म भरने लगे तो बिना फॉर्म भरे केवल एक दस्तख़त कर उनको ज़रुरी सर्टिफिकेट बिना परेशानी के तुरंत प्राप्त हो गए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने बिजली बिल ज़ीरो आने के लिए भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री मीत हेयर का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस मौके पर राजपुरा के विधायक नीना मित्तल, डायरैक्टर प्रशासनिक सुधार गिरिश दयालन, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एस.एस.पी. दीपक पारिक, ए.डी.सी. ईशा सिंघल, एस.डी.एम्ज़ डॉ. इस्मत विजय सिंह और डॉ. संजीव कुमार और सहायक कमिश्नर (ज) किरपालवीर सिंह भी मौजूद थे।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here