
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की बैठक प्रधान योगेश चंद्र की अगुवाई में हुई। इस मौके पर रोटेरियन डा. दुष्यंत चौधरी तथा डा. शिवानी चौधरी विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान क्लब द्वारा आंखों के आप्रेशन तथा आंखों की दवाई के लिए गुरुद्वारा श्री कलगीधर डिस्पैंसरी को 3 लाख रुपये सहयोग राशि भेंट की गई। क्लब की तरफ से उक्त रकम का चैक प्रबंधक सुरजीत सिंह, चरनजीत सिंह व अजीत सिंह को भेंट किया गया।

गौरतलब है कि डिस्पैंसरी में आई आप्रेशन के लिए डा. करन खन्ना, डा. रिम्पी पुरेवाल एवं डा. गर्ग सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान योगेश चंद्र ने कहा कि समाज में आर्थिक रुप से कमजोर परिवार अधिक खर्च के डर से इलाज नहीं करवा पाते। ऐसे में इस प्रकार की डिस्पैंसरियां समाज में सराहनीय सेवाएं प्रदान करके मानवता की सच्ची सेवा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नेक कार्यों में योगदान डालने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की सेवा की जा सके। उन्होंने प्रबंधकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी डिस्पैंसरी की मदद हेतु क्लब द्वारा प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पीडीजी सुरिंदर विज, अरुण जैन, जीएस बावा, सहायक गवर्नर राजेन्द्र मोदगिल, जोनल चेयरमैन राजन अरोड़ा, लैम्पी आहलुवालिया, टमाटनी आहलुवालिया, डा. रणजीत, चतुरभुज जोशी, मीना जैन, अशोक मल्होत्रा, ओमकांता सैनी, नरेश जैन, संजीव कुमार, रवि जैन, अशोक जैन, सेनेह जैन, जसविंदर बावा, डा. शुभकरमन बावा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












