Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur मिक्की डोगरा के जिला प्रधान बनते ही कांग्रेस का नया दौर शुरु:...

मिक्की डोगरा के जिला प्रधान बनते ही कांग्रेस का नया दौर शुरु: नवी/मेहता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा पार्टी हाईकमांड के निर्देशों पर जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची के तहत होशियारपुर जिला कांग्रेस को नया प्रधान दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस की कमांड पूर्व विधायक अरुण डोगरा मिक्की को सौंपी है। इसके साथ ही विश्वनाथ ओहरी बंटी को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements

इस बात का पता चलते ही समूह कांग्रेस एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस संबंधी खुशी व्यक्त करते हुए नवप्रीत रैहल और पूर्व पार्षद पंडित विक्रम मेहता ने कहा कि मिक्की डोगरा के जिला प्रधान बनते ही जिला कांग्रेस के नए दौर का शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि मिक्की डोगरा के नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत होगी और पार्टी के इस निर्णय से जिला कांग्रेस में नई जान आ गई है। उन्होंने श्री डोगरा को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here