मिक्की डोगरा जिला कांग्रेस के प्रधान और विश्वनाथ बंटी सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश कांग्रेस ने की घोषणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा पार्टी हाईकमांड के निर्देशों पर जारी की गई जिला अध्यक्षों एवं सीनियर उपाध्यक्षों की सूची के तहत होशियारपुर जिला कांग्रेस को नया प्रधान एवं सीनियर उपाध्यक्ष दिए गए हैं।

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस की कमांड पूर्व विधायक अरुण डोगरा मिक्की तथा सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ ओहरी बंटी को सौंपी है। इस बात का पता चलते ही समूह कांग्रेस एवं उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here