Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-16 जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 2 दिसंबर को लिए जाएंगे:...

अंडर-16 जिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 2 दिसंबर को लिए जाएंगे: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-16 जिला टीम के लिए ट्रायल शुक्रवार 2 दिसंबर को बाद दोपहर ढाई बजे रेलवे मंडी, होशियारपुर स्थित क्रिकेट मैदान में लिए जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसोएिशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की उम्र 1 सितंबर 2007 के बाद की होनी चाहिए।

Advertisements

उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की करने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जिन खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा उनका कैंप कोच एवं ट्रेनरों की देखरेख में कोचिंग दी जाएगी ताकि ये टीम पंजाब एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here