Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur एलसी यूनियन ने अमित कोहली को एडीशनल सैशन जज बनने पर किया...

एलसी यूनियन ने अमित कोहली को एडीशनल सैशन जज बनने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गौतम नगर निवासी एडवोकेट अमित कोहली द्वारा एडीशनल सैशन जज बनकर कोहली परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे शहर का नाम देश में रोशन किया है। यह विचार प्रसिद्ध ठेकेदार अनिल शर्मा एवं श्री कोहली के भाई ठेकेदार अमित कोहली ने लेबर एवं कंस्ट्रक्शन यूनियन की तरफ से सम्मानित किए जाने दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कोहली ने कड़े परिश्रम से अपना सपना साकार किया है तथा इससे पूरे शहर में खुशी की लहर है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अमित जब एडवोकेट बना तो उसने एक ही बात कही थी कि वह न्यायाधीश बनकर सेवाएं देना चाहता है तथा उसने अपना लक्ष्य प्राप्त करके युवा वर्ग और बच्चों को शिक्षा दी है कि मेनहत करने से हर मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर कोहली के पिता आरके कोहली के अलावा यूनियन के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here