भारतीय विकलांग क्लब ने केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को मांगों और समस्याओं से करवाया अवगत, सौंपा मांगपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय विकलांग क्लब होशियारपुर के सदस्यों ने प्रधान मनजीत सिंह लक्की की अगुवाई में केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश से भेंट की और उन्हें मांगों संबंधी मांगपत्र भेंट किया। भाजपा नेता संजू अरोड़ा ने क्लब सदस्यों को सोम प्रकाश से मिलवाया।

Advertisements

इस मौके पर मनजीत सिंह लक्की ने बताया कि आरपीडब्ल्यूडी एक्ट-2016 के तहत किसी भी सुविधा/लाभ के पात्र होने के लिए न्यूनतम डिग्री 40 प्रतिशत होनी चाहिए। जो लोग 40 प्रतिशत दिव्यांग हैं वो केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के लिए योग्य हैं। परन्तु 40 प्रतिशत कम दृष्टि के लोगों को रेलवे द्वारा किराये में दी जा रही रियायत का लाभ नहीं मिल पाता और न ही उन्हें पैंशन की सुविधा है। इसके अलावा जिन्हें इस कैटागिरी में शामिल किया गया है उन्हें अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने में कठियाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री से मांग की कि वह दिव्यांगजनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सरकार के समक्ष उठाकर इनका निवारण करवाएं ताकि ये लोग भी सरकार की सुविधाओं का लाभ ले सकें।

इस दौरान क्लब सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए सोम प्रकाश ने कहा कि वह उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर इनका हल करवाएंगे। इस अवसर पर क्लब सदस्य विजय कुमार, परमजीत सिंह, कुशल वालिया, सोढी राम, राधा रमन, रवि कुमार शर्मा आदि के अलावा पूर्व मेयर शिव सूद, भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, सचिव अश्विनी गैंद, विजय पठानिया, संजू अरोड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here